बी जे पी 15 जून को कोडरमा लोकसभा स्तरीय सम्मेलन में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया शामिल होंगी. इसको लेकर भाजपा जिला कमेटी ने तैयारी शुरू कर दी है। इस संबंध में भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी दी है.
वसुंधरा राजे सिंधिया 14 जून को गिरिडीह आएंगी
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि पीएम मोदी के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के 9 साल के कार्यकाल को लेकर भाजपा का महाजनसंपर्क अभियान 30 मई से शुरू हो गया है, जो 30 जून तक चलेगा. इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे 14 जून को गिरिडीह आएंगी.
विशाल जनसभा में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होंगे
15 जून को वसुंधरा राजे सिंधिया मुख्य अतिथि के रूप में बगोदर स्टेडियम में विशाल जनसभा में शामिल होंगी. इससे पहले वसुंधरा राजे का कार्यक्रम 11 और 12 जून को गिरिडीह में होना था, जिसमें फेरबदल किया गया है.
पार्टी तैयारियों में जुटी है
भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि वसुंधरा राजे के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए पार्टी जोर-शोर से तैयारी कर रही है. वह 14 को गांडेय विधानसभा होते हुए पहुंचेगी। वसुंधरा राजे शाम 4 बजे गांडेय विधानसभा के मिड वे ग्रीन में संपर्क से सहयोग प्राप्त करने के लिए गणमान्य लोगों से संवाद करेंगी. इसी दिन शाम 7 बजे गिरिडीह विधानसभा के झगरी में गणमान्य लोगों से संवाद होगा. 15 जून को सुबह करीब नौ बजे गिरिडीह में प्रेस से संवाद होगा। यहां के बाद डुमरी विधानसभा अंतर्गत डुमरी गेस्ट हाउस से समर्थन के लिए गणमान्य लोगों से बातचीत कर बगोदर स्टेडियम में जनसभा में शामिल होंगे।
मोदी सरकार के 9 साल: झारखंड में बीजेपी का महा जनसंपर्क अभियान, जानें एक महीने का कार्यक्रम
लोकसभा चुनाव 2024 के बाद: बीजेपी ने झारखंड में दिखाया दम, राजस्थान की पूर्व सीएम वसुंधरा राजे करेंगी गिरिडीह में प्रचार, सबसे पहले BLiTZ पर आईं नजर
नवीनतम अपडेट और समाचार के लिए अनुसरण करें ब्लिट्ज़ हिंदी गूगल न्यूज़ पर , ब्लिट्ज़ यूट्यूब पर, ब्लिट्ज़ फेसबुक पर, और ब्लिट्ज़ ट्विटर पर.